पहाड़पुर में जलभराव ही बना जानलेवा

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

jal bhrav12jal bhrav123फर्रुखाबाद:(कंपिल) ग्राम पहाड़पुर में जल भराव की समस्या आज से ही नही वल्कि वर्षो से है| गांव की गलियों में गंदापानी भरा है| जिसमे पनपने वाले जहरीले कीड़े और मच्छर ग्रामीणों की जान को निशाना बना रहे है| इसी पानी से पनपी बीमारी ने आठ दिन में तीन मासूमो की जान ले ली| स्वास्थ्य टीम ने प्राथमिक उपचार तो कर दिया लेकिन पानी में तैर रहे बीमारियों के कीड़े कभी भी ग्रामीणों को अपना शिकार बना सकते है| इनका अगला शिकार कौन होगा यह अभी कोई नही जानता |

गाँव पहाड़पुर विधान सभा कायमगंज का हिस्सा है| लेकिन विकास कितना है यह मौके पर जाकर देखा जा सकता है| अफसर है कि सुनते नही| ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की और कहा की जलभराव से समस्या हो सकती है लेकिन कोई सुनने वाला नही है| सोमबार को जब स्वस्थ्य टीम मौके पर गयी तो गाँव में गंदगी देख दंग रह गयी| मरीजो का परीक्षण करने गये डॉ० वीएस विमल ने बताया कि इस भरे हुये पानी में मच्छरो के लार्वा पनपते है| जिससे कई घातक बीमारी मलेरिया व कई घातक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है| उन्होंने प्रधान से पानी में ब्लीचिंग पाऊडर डालने की सलाह दी|

इस सम्बन्ध में डीएम प्रकाश बिंदु ने जेएनआई को बताया कि अधिकारियो को निर्देशित कर जल निकासी की व्यवस्था जल्द करायी जायेगी|