डीआईजी के सामने फरियादियो का हंगामा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

dig spdigफर्रुखाबाद: डीआईजी नीलाब्जा चौधरी ने शुक्रवार को थाना मऊदरवाजा का निरीक्षण कर फरियादियो की समस्या सूनी| इस दौरान उन्होंने नये पुलिस में भर्ती हुये पुलिस कर्मियों को कर्तव्य और निष्ठा का पाठ पढ़ाया|

थाना मऊदरवाजा पंहुचने पर डीआईजी को शलामी दी गयी| इसके बाद उन्होंने फरियादियो की समस्या सूनी| जादातर लोगो ने शहर में जाम की समस्या का मुद्दा प्रमुखता से उठाया| उन्होंने समस्या के समाधान के प्रयास करने को कहा| उसके बाद हथियापुर के ग्राम प्रधान इस्लामुद्दीन ने डीआईजी से शिकायत कर कहा कि उनके क्षेत्र में अपराध बहुत बढ़ गया है| इस लिये हथियापुर में एक चौकी की व्यवस्था होनी चाहिए| इस पर उन्होंने प्रधान से कहा की चौकी बनाने की व्यवस्था ग्रामीण कर ले| एक दरोगा चार सिपाही तैंनात करा दिये जायेगे|

भीकमपुरा निवासी मुन्ना खां ने शिकायत कर कहा कि उनके पुत्र को फर्जी मुकदमे में फंसा दिया गया है| पुलिस ने उसके साथ आये दर्जन भर से अधिक लोगो को थाने से बाहर कर दिया| जिस पर उन्होंने गेट के बाहर जमकर हंगामा किया| फरियाद करने पंहुचे अफरोज, सफीक, सहित चार ने शिकायत कर कहा कि उनके ऊपर फर्जी मुकदमा थाने में अपना असर रखने वाले लोगो ने लिखा दिया| पहले महिला ने 2 अगस्त 2016 को मारपीट की एनसीआर दर्ज की| इसके बाद 5 अगस्त को उसने छेडछाड का मुकदमा दर्ज करा दिया| उन्होंने एसओ सुनील यादव को मामले में जाँच करने निर्देश दिये| उन्होंने थाने की व्यवस्था और अच्छी कार्यप्रणाली के चलते एसओ सुनील यादव की पीठ ठोंकी|

उन्होंने थाने के हथियार चेक किये| पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये| उन्होंने थाने में दो पौधे भी लगाये| पुलिस कर्मियों से कहा कि किसी भी विभाग में गलती के लिये जगह है लेकिन पुलिस विभाग में गलती की कोई जगह नही | इसके बाद वह पुलिस लाइन गये और वहां भी पौधारोपण किया| एएसपी अशोक कुमार, सीओ सिटी आलोक सिंह,सीओ कायमगंज प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे|