तेज बारिश में पानी पर नाव की तरह तैरी कारे

FARRUKHABAD NEWS FEATURED

baris 123फर्रुखाबाद: रविवार दोपहर नगर के कई क्षेत्रो में तेज बारिश हुई लेकिन गर्मी से आम जनजीवन को निजात नही मिली| पानी तालाबो से निकल कर सड़को पर आ गया| जिसके बाद सड़क पर चल रही कारे तेज पानी में नाव की तरह तैरती नजर आयी|

बीते कई दिनों से बरसात हो रही है| कभी धूप तो कभी बादल और बरसात होने से गर्मी का पारा नीचे आने का नाम ही नही ले रहा है| जिसके चलते आम जनजीवन पहले से ही परेशान है| वही रविवार को दोपहर को हुई बरसात ने रोज की भांति पानी से सड़को को नदी में तब्दील कर दिया| जिससे जिससे सड़क से गुजरने वाले वाहन या तो कही किनारे खड़े नजर आये और या पानी में तैरते!

बरसात होने से उमंस और बढ़ गयी है| नगर के भीतर तो पानी लोगो के घरो में भी प्रवेश करने की फिरांक में दिखा| जल भराव की समस्या से हर साल की तरह इस वर्ष भी जल भराव की समस्या से जूझना पड़ा| नागरिक इसके लिये पालिका को दोषी मानते है| लेकिन पालिका जल भराव को देखते हुये नाला आदि की सफाई के लिये कोई कदम नही उठा रही|