पहले दिन ही औंधे मुंह गिरी हौसला योजना

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

DM123 RAJEPUR1फर्रुखाबाद:प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण हौसला योजना का जिले में जिलाधिकारी कर्णसिंहचौहान ने अपने गोद लिये मोहम्मदाबाद व्लाक के गाँव पट्टी खुर्द में किया| उन्होंने गर्भवती महिलाओ को पक्का खाना पेटभर खिलाकर उनकी पौष्टिक आहार से गोद भरकर एवं 6 महीने से ऊपर के शिशुओ अन्नप्रासन खीर चटाकर किया| वही अन्य जगह हालत काफी खबर रहे| राजेपुर विकास खंड के ग्राम कडक्का में प्रधान की उदासीनता के चलते हौसला योजना पहले ही दिन ही औधे मुंह गिरी| जंहा योजना के तहत बनाये गये सेक्टर प्रभारी भी नही पंहुचे और ना ही ग्राम प्रधान ने पौष्टिक भोजन की व्यवस्था की|

जिलाधिकारी कर्ण कर्ण सिंह चौहान ने पट्टी खुर्द की प्राथमिक पाठशाला में पंहुचकर उन्होंने आयी महिलाओं को लाइन से बिठाकर उनके हाथो में पका हुआ खाना और फल भेट किये| भीषण गर्मी में डीएम पसीने-पसीने दिखे| उन्होंने कहा की सरकार ने सोमबार से शनिवार तक गर्भ में पल रहे बच्चो को स्वास्थ्य रखने के लिये हौसला योजना को शुरू किया है| जिसके तहत आँगनबाडी केन्द्रों पर भोजन की व्यवस्था होगी| इसमे मीनू के अनुसार दूध, दही, देशी घी, फलो के साथ भोजन कराया जायेगा |
वही इस योजना का पहले दिन बुरा हाल विकास खंड राजेपुर के ग्राम कडक्का में दिखी जंहा योजना को पहले दिन ही पस्त होते देखा गया| नियुक्त किये गये सेक्टर प्रभारी गाँव में नही पंहुचे| प्राथमिक विधालय कडक्का में आँगनबाडी मिथिलेश दुबे ने गर्भवती महिलाओ व कुपोषित बच्चों को पुष्टाहार व दूध , घी वितरित किया| वही ग्राम प्रधानो को बीडीओ विपिन यादव ने शख्त निर्देश दिये थे कि प्रधान पौष्टिक भोजन का वितरण करायेगे| लेकिन इसके बाद भी ईमादपुर पमारान, बरुआ, चित्रकूट, चाचूपुर, कुतलुपुर व जमापुर सहित कई गाँवो में प्रधानो ने फल आदि का वितरण नही किया |

इस सम्बंध में जिलाधिकारी कर्ण सिंह ने बताया कि सरकार की योजना को सभी सही से जनता तक पंहुचाये| लापरवाही करने वालो पर कार्यवाही की जायेगी|