भीषण गर्मी में रैली निकालने पर डीएम ने बीईओ को लताड़ा

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

raliफर्रुखाबाद: दोपहर तकरीबन 11 बजे भू जल जागरूकता पर रैली निकालने से खफा जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने नगर शिक्षा अधिकारी को जमकर लताड़ लगा दी | जिलाधिकारी ने दोपहर में रैली निकालने पर एतराज जताया|

जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान को जानकारी मिली की नगर शिक्षा अधिकारी ललित मोहन पाल भूजल जागरूकता रैली निकाल रहे है| जिस पर जिलाधिकारी का पारा चढ़ गया| उन्होंने कहा कि जब माध्मिक शिक्षा के बच्चो ने सुबह आठ बजे रैली निकाली तो फिर बेसिक शिक्षा की रैली दोपहर में क्यों निकाली गयी| जिलाधिकारी ने श्री पाल की क्लास लगा दी | रैली को जिला खेलकूद अधिकारी प्रवीन कुमार सिंह से हरी झंडी दिखाकर रैली को धूप में ही रवाना किया |

इस दौरान व्लाक व्यायाम शिक्षक कुलदीप यादव, मनीष मिश्रा, आलोक यादव, सुशील मिश्रा, पीटीआई प्रताप सिंह आदि मौजूद रही|