मनरेगा मजदूर पर दबंग ने दागी गोली

CRIME POLICE

GOLI 1फर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कमरुदीनपुर में मनरेगा मजदूर पर गाँव के ही एक दबंग ने फायर झोक दिया| जिससे वह बाल-बाल बच गया| पुलिस को घटना के सम्बन्ध में तहरीर दी है|

गाँव में मनरेगा मजदूर चकरोड बनाने का कार्य कर रह थे | तभी मौके पर बाइक सबारअरबिंद पुत्र छोटेलाल व उसका भाई आ गया| मौके पर लगभग तीन दर्जन मजदूर काम कर रहे थे | तभी उन्होंने तमंचे में मजदूर देवेन्द्र पुत्र राधे श्याम पर फायर कर दिया | जिससे भगदड़ मच गयी| आरोपी अरविन्द जानवरों का झोलाछाप डाक्टर बताया गया है|

थानाध्यक्ष मोहित यादव ने बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच कर कार्यवाही की जायेगी|