भगवान जगन्नाथ की यात्रा में जगह-जगह पुष्प वर्षा

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

12फर्रुखाबाद: नगर में निकाली गयी भगवान जगन्नाथ की भव्य शोभायात्रा में श्रधालुओ ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर माहौल को भक्त मय बना दिया| इसके साथ ही साथ प्रसाद वितरण का कार्य भी किया है|

नेहरु रोड पर स्थित राधा श्याम शक्ति मन्दिर से पूरे श्रंगार और पूजा अर्चना कर उन्हें रथ पर सबार किया गया| भगवान जगन्नाथ के साथ बलराम, बहन सुभद्रा के साथ रथ यात्रा लोहाई रोड, धुमना, नितगंजा, रेलवे रोड से होते हुये पुन: मंदिर पंहुची| शोभायात्रा में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रधालुओ ने आरती उतारी | जयकारो से नगर की लगी भक्ति मय हो गयी| इस दौरान डॉ० मनोज मेहरोत्रा, अशोक कुमार, सुरेन्द्र सफ्फड, रामचन्द्र जालान, गोपाल टंडन . रानी शुक्ला, गुनगुन आदि मौजूद रहे|