नकब लगाकर नकदी जेबर साफ

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

chori 348फर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के ग्राम किंदर नगला निवासी सुनील दीक्षित के घर बीती रात चोरो ने नकदी जेबर पर हाथ साफ कर दिया| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी|

बीती रात सुनील अपने खेत में मक्का की रखवाली करने के लिये गया था| उसकी पत्नी नन्ही देवी, बहन रामबेटी पुत्र सचिन व अनुराग आंगन में लेटे थे | सुनील खेत से लगभग 12 बजे लौटा और सो गया| चोरो ने घर के पीछे से नकब लगाकर कमरे में रखा बक्सा उठा लिया | सुबह पांच बजे नन्ही देवी उठी तो उन्होंने नकब लगा देखा तो परिजनों को सूचना दी|

सुबह शौच करने गयी महिलाओ ने बक्सा खेत में पड़ा देखा| सुनील ने बताया कि चोर के घर से 2500 हजार रुपये नकद और दो जोड़ी कुंडल, एक मंगल सूत्र, दो जोड़ी तोड़ीया आदि जेबर उड़ा ले गये| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी|