सपाईयों ने मनाया अखिलेश यादव का जन्म-दिन

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

vijay yadvफर्रुखाबाद:शहर के आवास विकास स्थित में समाजवादी पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्म-दिन समारोह पार्टी के नेताओ ने केक काटकर मनाया| जिसमे पार्टी के कई नेता मौजूद रहे|

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव नें अपने समर्थको के साथ केक काट अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया| समाजवादी पार्टी के नेताओ और कार्यकर्ताओं नें एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशी मनाई तथा हर क्षेत्र में सफलता की कामना की। इसके साथ ही महानगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने लाल दरवाजे पर केक काटा|

समारोह को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि लाखों नौजवानों की विचारों की आवाज़ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विलक्षण प्रतिभा के धनी हैं, इसी प्रतिभा का परिणाम है कि उत्तर-प्रदेश में आपने चहुमुखी विकास कराया। इतिहास गवाह है कि इतनी प्रगति धरातल पर 25 वर्षों में नहीं हुई। प्रदेश में विकास की गंगा बहा दी। जिला पंचायत सदस्य विजय यादव ने कहा कि कहा कि एक दिन अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की तरह देश का नेतृत्व करें।

समाजवादी पार्टी के कंपिल चेयरमैंन उदयपाल यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्म-दिन पर बधाई देते हुए कहा कि उच्च विचार ने उत्तर-प्रदेश में अभूतपूर्व विकास के साथ-साथ सद्भाव, भाईचारा, सहिष्णुता का संदेश दिया तथा सांप्रदायिक, जातिवादी ताकतों को हतोत्साहित करने का कार्य किया, इस कार्यशैली से आप इतिहास में विचार व विकास पुरुष बन गए। जिला पंचायत सदस्य प्रदीप यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तर-प्रदेश में पाखण्ड चलने वाला नहीं, यहाँ बेदाग नेतृत्व अखिलेश यादव के कारवाँ को कोई भी ताकत रोक नहीं सकती।सभी ने 2017 के चुनाव में चारो सीटे जीतकर अखिलेश यादव को पुन: मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया|

इस अवसर पर कायमगंज विधायक अजीत कठेरिया, सदर विधायक विजय सिंह, सुरेन्द्र सिंह गौर, अनिल मिश्रा,मुन्ना यादव, डॉ० संजय, धनश्याम बाबा, जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव, बंटी यादव, प्रदीप यादव दीपू, आदि ने विचार व्यक्त किये| केके यादव, बबलू कटियार, डॉ० आकाश यादव, राविलास राजपूत, गिरजाशंकर दीक्षित, डम्पी यादव आदि मौजूद रहे||