कार्यकर्ता सम्मेलन में नही आये अशोक सिद्धार्थ

FARRUKHABAD NEWS

bsp-mhendr-ashok-jamini1फर्रुखाबाद: बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर अशोक सिद्धार्थ नही पंहुचे| यह चर्चा का विषय बना रहा| जबकि पुरे विधान सभा क्षेत्र में पहले से कार्यकर्ता सम्मलेन में अशोक सिद्धार्थ के आने के होर्डिंग लगाये गये थे|

राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने पूर्व व्लाक प्रमुख मोहम्मद उमर खां की सदर सीट पर प्रत्याशी बनाये जाने की अधिकृत घोषणा की | लेकिन उससे पूर्व भी अन्ट्टू मिश्रा ने उनके नाम की घोषणा कर दी | महेन्द्र कटियार का टिकट कटने के बाद से उमर के कार्यक्रम में डॉ० अशोक सिद्धार्थ के आने का कार्यक्रम तय था| बाद में रातो-रात कार्यक्रम से अशोक सिद्धार्थ का नाम की जगह नसीमुद्दीन सिद्दीकी कजे नाम के पोस्टर नगर में लगाये गये| अशोक सिद्धार्थ का सम्मेलन में ना आना भी चर्चा का विषय बना रहा|