फतेहगढ़ में तीन जगह लाखो के जेबरात और नकदी चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

choriफर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला नेकपुर कला निवासी सुशील कुशवाहा पुत्र नरेश चन्द्र के घर बीती रात चोरो ने नकदी जेबर साफ कर दिये| इसके अलावा चोरो दो और जगह पर चोरी कर हाथ साफ कर दिये| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|

घटना 1. सुशील अपने परिजनों के साथ गर्मी होने के कारण छत पर सो रहे थे| तभी चोर मेंन के की कुंडी अन्दर से तोड़कर मकान में दाखिल हये और घर के अन्दर जमकर तांडब किया| कमरे में रखी अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर नकदी-जेबर साफ़ कर दिये| सुबह जब सुशील नीचे आये तो सामान बिखरा देख चौंक गये | उन्होंने अपने परिजनों को जानकारी दी| इसके बाद मौके पर आस-पडोस के लोग एकत्रित हो गये| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर आ गयी| डॉग स्कोट और फिल्ड यूनिट की टीम भी मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की| लेकिन कोई अहम सुराग नही लगा| सुशील ने बताया कि चोर लगभग एक लाख रुपये नकद और तीन सोने की चेन, 20 अंगूठी, तीन सोने के हार आदि जेबर चोरी कर लिया| सुशील फतेहगढ़ में अपना गेस्ट हाउस व साइकिल की दुकान है|
घटना २. कोतवाली क्षेत्र की कर्नलगंज चौकी के पीछे गोधनलाला वाली गली में मोहनलाल की परचून की दुकान है| बीती रात चोरो ने घर के पीछे से दीवार फांदकर कर घर में प्रवेश किया और 20 हजार नकद सहित अन्य जेबरात चोरी कर ले गये|
घटना 3 .मोहनलाल के पड़ोसी बाबा रामप्रकाश के घर भी चोरो ने हाथ साफ़ कर लिये| चोर कमरे का ताला तोड़कर 25हजार नकद और अन्य कीमती जेबरात चोरी कर ले गये|| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी है |