भागवत में मारपीट कर कथा वाचक के रूपये लूटे

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

luutफर्रुखाबाद:(राजेपुर) जिले की कानून व्यवस्था इस तरह की हो गयी है की इंसान तो दूर भगवान भी सुरक्षित नही है| पुलिस है कि अपने ही मुंह मिंया मिठ्ठू बनी है| बीती रात थाना क्षेत्र के ग्राम मोहद्दीपुर में हो रही भागवत कथा में कुछ दबंगो ने घुसकर पहले मारपीट की उसके बाद में उन्होंने कथा वाचक के रुपये लूट लिये| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी है| पुलिस जाँच में जुटी है|

थाना नवाबगंज के ग्राम नगला मन्न निवासी कथा वाचक रजनेश कुमार शास्त्री ने सुबह थाने में तहरीर दी| जिसमे उन्होंने कहा कि ग्राम मोहद्दीपुर में पप्पू सिंह पुत्र सियाराम के घर भागवत कथा का आयोजन चल रहा था| कथा ग्राम देवता के स्थान पर चौथे दिन जारी थी बीती रात नशे की हालत में मोहद्दीपुर के ही मनोज उर्फ़ झंगडी और उसका भाई पप्पू सिंह पुत्र शीशराम आये| पहले उन्होंने कथा के पास लगा नल तोडा और कलश आदि सामान तोड़ दिया|

आरोपियों ने चिमटा बजाने वाले के ऊपर भी ईंट पत्थर से हमला कर दिया| इसके बाद उन्होंने कथा वाचक रजनेश शास्त्री के पास बैग में रखे 30 हजार रूपये छीन लिये| जिससे कथा में भगदड़ मंच गयी| थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले लो जाँच कर कार्यवाही की जायेगी|