विरासत चढ़ाने में देर हुई तो होगी कार्यवाही: डीएम

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: (कमालगंज) थाने में समाधान दिवस में गए जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने लेखपालो को सख्त निर्देश दिये की भूमि मालिक की मौत के बाद उसकी विरासत चढ़ाने में देर नही होनी चाहिए| यदि देर करने की शिकायत मिली तो कार्यवाही की जायेगी|

जिलाधिकारी के साथ एसपी राजेश कृष्णा भी मौजूद थे| डीएम ने खुद लेखपालो की हाजरी लगायी| तभी चकबंदी लेखपाल संजीव कुमार के मुंह में गुटखा देख जिलाधिकारी विफर गये उन्होंने लताड़ लगा दी| उन्होंने कहा की विरासत दर्ज होने में कोई देर नही होनी चाहिए इसके साथ ही साथ सार्वजानिक भूमि की देखरेख भी लेखपाल करेंगे| यदि किसी जगह कोई समस्या है तो अधिकारियो को सूचना भी दे| सभी लेखपालो को सोमबार से शनिवार तक फील्ड में ही रहने के निर्देश दिये| मानवाधिकार आयोग के सदस्य धर्मेन्द्र कुमार ने कस्बे में जूआ और सट्टा का कारोबार चरम पर होने की शिकायत की तो डीएम,एसपी ने सटोरियों को पकड़ने के निर्देश थानाध्यक्ष अजय चौहान को दिये| अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार आदि मौजूद रहे|