घर में घुसकर दबंगो ने किया दुष्कर्म का प्रयास

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

reepफर्रुखाबाद: कस्बा कंपिल के ग्राम आयशनगर के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास दबंगो ने किया| महिला की शिकायत पर एएसपी ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिये है|

एएसपी को दिये गये प्रार्थना पत्र में पीडिता ने कहा है कि उसके पति, सास , ससुर गाँव के बाहर पथराई में रहकर खेती करते है| वह आयशनगर में ननदों के साथ रहती है| गाँव के दबंगो से काफी पुराना विवाद चलता है| 30 मई की रात एक दबंग उसके घर में दाखिल हुआ था और ननदों के साथ छेंडछाड की थी| जिसके बाद बीते गुरुवार को तीन आरोपी उसके घर में घुस गये और उन्होंने दोनों ननदो और महिला को पकड़ लिया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगे|

पुलिस जीप अचानक उधर से गुजरी तो आरोपी मौके से भाग गये| एएसपी अशोक कुमार ने थानाध्यक्ष कंपिल को मामले की एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी करने के आदेश दिये है|