ब्रेकिंग: महेन्द्र कटियार का टिकट कटा, उमर खां होंगे प्रत्याशी

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BSP

BSP UMAR KHANफर्रुखाबाद: बीते कई महीनों से विरोधी खेमे के नाक का बाल बने महेन्द्र कटियार का टिकट आखिर बसपा आला कमान ने काट दिया| उसके स्थान पर पूर्व व्लाक प्रमुख को प्रत्याशी बनाया गया है|

कन्नौज जनपद के मलिकपुर निवासी लेडी डॉन की मौत के बाद उसके पिता के द्वारा लिखाये गये मुकदमे में फंसे महेन्द्र कटियार का टिकट बसपा सुप्रीमो ने आखिर काट दिया| जिसको लेकर जनपद में महेन्द्र समर्थको में आक्रोश की लहर है| वही पूर्व में बसपा से सदर प्रत्याशी रह चुके पूर्व व्लाक प्रमुख उमर खां को टिकट दिया गया है| महेन्द्र का टिकट कटने से सदर सीट के राजनैतिक समीकरण बदल सकते है| फिलहाल अब कुर्मी विरादरी में आक्रोश व्याप्त हो गया है|

अब कांग्रेस से लुईस खुर्शीद और बसपा से उमर खां प्रत्याशी होंगे तो सदर का मुस्लिम वोट दो जगह बंट सकता है| बैसे मुस्लिम जादा तर सदर विधायक विजय सिंह के खेमे का माना जाता है| लेकिन अब मुस्लिम दो जगह जाने से विजय सिंह का वोट बैंक प्रभावित हो सकता है| बसपा जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम ने बताया महेन्द्र कटियार का टिकट कटने की उनके पास अभी अधिकृत सूचना नही है|
बसपा को भुगतना ना पड़े इसका खामियाजा
बीते कई महीनों से कड़ी मेहनत से आगामी चुनाव के लिये जमीन तैयार करने के बाद महेन्द्र कटियार का टिकट बसपा सुप्रीमो को काटना कही मंहगा ना पड़ जाये| बिगत विधान सभा चुनाव में भी बसपा सुप्रीमो ने टिकट काटने का क्रेज चलाया था| जिसका खामियाजा उन्हें करारी हार के साथ भुगतना पड़ा| महेन्द्र का टिकट कटने से जिले के अन्य बसपा प्रत्याशी भी सकते में है| की कही किसी बात पर उनके ऊपर भी कैची ना चला दी जाये|