हिन्दू महासभा की जिला कमेटी घोषित

FARRUKHABAD NEWS Politics धार्मिक

jauhariफर्रुखाबाद: अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने रविवार को अपनी जिला कार्यकारणी की घोषणा कर दी| सभी पदाधिकारियों को संगठन के हित में कार्य करने की नसीहत भी दी गयी|

हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पियूष कान्त वर्मा ने सुजीत जौहरी को संगठन का जिलाध्यक्ष और जिला मंत्री के पद पर शैलेन्द्र अग्निहोत्री की घोषणा की गयी है| इसके साथ ही साथ कई पदाधिकारियों के नामो की घोषणा की गयी| प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंश मिश्रा ने संगठन में संगठित रहने की बात पर बल दिया | इसके साथ ही संगठन विस्तार पर भी चर्चा हुई|
अंकित तिवारी, किशन मिश्रा, गौरव त्रिवेदी, सौरभ ठाकुर, भानू कटियार, विपिन पाण्डेय, नानू वाजपेयी आदि मौजूद रहे|