‘वेंटीलेटर’ पर लोहिया अस्पताल ना डाक्टर ना सीएमएस

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa राष्ट्रीय

lohiyaaफर्रुखाबाद: जनपद के अलावा आस-पास के कई जिलो को प्रभावित करने वाला राममनोहर लोहिया अस्पताल खुद दुसरो का इलाज करता-करता वेंटीलेटर पर आ गया है| मुलायम सिंह यादव के द्वारा बनाया गया यह अस्पताल अब खुद बीमार है| अस्पताल में ना ही चिकित्सक है और ना ही सीएमएस| अस्पताल केबल भगवान भरोसे चल रहा है|

राममनोहर लोहिया अस्पताल में चिकित्सको के कुल 29 पद है| जिसमे से केबल 13 पदों पर ही तैनाती है| जिमसे से सर्जन डॉ० सीपी सचान बिना सूचना से महीनों से गायब है| जबकि ईएमओ डॉ धर्मेन्द्र सिंह कानपुर में पीजी कर रहे है| कुल मिलकर दस पद पर ही चिकित्सक कार्यरत है| फिजिशियन डाक्टर अशोक, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ० राजेश तिवारी और डॉ० एसपी सिंह, रेडियोलोजिस्ट डॉ० योगेन्द्र सिंह, एनेस्थीसिया में डॉ० बी.बी पुष्कर और डॉ० प्रदीप सिंह, हड्डी रोग विशेषज्ञ वीके दुबे, ईएमओ डॉ० राजकिशोर, दन्त रोंग विशेषज्ञ डॉ० श्रेय खंडूजा की तैनाती है| आँख रोग विशेषज्ञ के पद पर डॉ० ब्रजेश सिंह और डॉ० अजय की तैनाती है|

अब देखे की किस पद पर कितने रिक्त हैपद
न्यूरो का कोई पर ही नही है| फिजिशियन के लिये दो पद एक पर डॉ० अशोक की तैनाती, सीने से सम्बन्धित बीमारी के सम्बन्धित एक पद वह भी खाली, बाल रोग के दो पद जिसमे डॉ० राजेश तिवारी और डॉ० एसपी सिंह की तैनाती, रेडियोलाजिस्ट दो पद एक पर डॉ० योगेन्द्र सिंह तैनात एक पद खाली है| पैथोलॉजी में दो पद स्वीकृत है दोनों खाली है| स्वांस रोग में एक पद वो भी खाली, ह्रदय रोग के दो पद स्वीकृत दोनों खाली, नशा में दो पद दोनों पर चिकित्सक डॉ० बी.बी पुष्कर और डॉ० प्रदीप सिंह की तैनाती है| ईएमओ के चार पद दो पद खाली, सीएमएस का एक पद है| वह भी खाली| प्रभारी सीएमएस के तौर पर डॉ बीबी पुष्कर की तैनाती है| एसएमओ के पद एक है वह भी खाली है| कुल मिलकर सर्जन से लेकर अन्य गम्भीर बीमारियों के चिकित्सक लोहिया अस्पताल में नही है| जिससे लोहिया में आने वाले कई मरीज इलाज के आभाव में दम तोड़ देते है| लेकिन कोई सुनने वाला नही|