विधान सभा चुनाव में बूथ जीतने पर होगी बीजेपी की नजर

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

bjp-in-maharashtra_20141019_102936_19_10_2014फर्रुखाबाद: बीजेपी नेताओ ने विधान सभा चुनाव के करीब आने की आहट के चलते अपनी रणनीति को धारा देना शुरू कर दिया| नेताओ ने सेक्टर 9 और 3 सेक्टर की एक बैठक का आयोजन किया|

भाजपा नेता डॉ० महिपाल सिंह के सिकत्तरबाग स्थित विधालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा की बूथ की कमेटी जल्द ने जल्द बना लिया जाये| उन्होंने कहा कि बूथ जीतेगा तब हम चुनाव जीतेगे| 4 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कानपुर मे बैठक लेने| जंहा बूथ प्रत्याशियों व सेक्टर प्रभारियो को शामिल होना है| नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता ने कहा हर परिवार को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ा जाये| जन समस्या को बूथ स्तर पर निपटाया जाये| जन समस्या को बूथ स्तर पर ही निपटाने का प्रयास किया| 2017 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 2651 के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी|
बैठक में मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, प्रबल त्रिपाठी, लव कनौजिया, शिवम मिश्रा, शिवांग रस्तोगी, विकास गुप्ता, नंद किशोर, गिरीश चन्द्र अग्निहोत्री, राजकुमार आदि मौजूद रहे|