विरोधी से मोर्चा लेने की सपा नेताओ ने बनाई गुप्त रणनीति

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

spaaaफर्रुखाबाद: बीते कई महीनों से पार्टी में विरोध झेल रहे कई पदाधिकारियों ने आखिर एक गुप्ता रणनीति विरोधीयो को धुल चटाने के लिये बना ली है| खाका तैयार कर लिया गया है| केबल उस पर अमल होना बांकी है|

सपा के पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव के खासमखास लोगो में सुमार पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर के आवास पर पार्टी के कई नेताओ के साथ बैठक बुलाई गयी| जिसमे पार्टी में बीते चार वर्ष में कार्यकर्ताओ का गिरा हुआ सम्मान दोबारा वापस दिलाने की कार्य योजना तैयार की गयी| बैठक में निर्णय लिया गया कि जो पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता है उनके अन्दर आत्म विश्वास भरने और उन्हें पुन: जिले की राजनीति में सक्रिय करने की तैयारी की गयी| लेकिन इसको तभी सफल किया जायेगा जब पार्टी के कार्यकर्ता विरोधियो से लोहा लेंगे| लेकिन इस सम्बन्ध में समीर यादव ने बताया की बैठक में किसी से भी मोर्चा लेने की रणनीति नही बनी है| केबल पुराने कार्यकर्ताओ के सम्मान को वापस लौटाने की रणनीति पर चर्चा की गयी|

इस दौरान राजकुमार सिंह राठौर, पूर्व जिला महासचिव समीर यादव, जितेंन्द्र सिंह(सिरोली), राजीव शाक्य, सुरेन्द्र सिंह यादव, यशवीर, मोहित आदि मौजूद रहे|