प्रधान ने पूर्व प्रधान के गोली मारी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

GOLI1 copyफर्रुखाबाद:(राजेपुर) राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दहेलिया में खेत काटने के विवाद में प्रधान ने पूर्व प्रधान के गोली मार दी| जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया| उसे उपचार हेतु निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया है| घटना के सम्बंध में तहरीर दी गयी है|

ग्राम कमरुद्दीनपुर के वर्तमान प्रधान सुधांशु पाठक ग्राम दहेलिया के निकट सड़क के पास मनरेगा के अंतर्गत मिट्टी कार्य करा रहे थे | तभी पूर्व प्रधान रमेश पुत्र किशन पाल ने इसका विरोध किया| तो दोनों में जमकर विवाद हो गया| पूर्व प्रधान ने आरोप लगाया की प्रधान सुधांशु ने उसकी 15 बीघा में खडी मक्का में से 5 डिसमिल मक्का सुधांशु ने चकरोड पर मिट्टी डालने के लिये खराब कर दी|

जमकर मारपीट के बाद फायरिंग शुरू हो गयी| जमकर गोली चलाई गयी| जिससे गोली पूर्व प्रधान के सिर में जा लगी| मौके पर कई राउंड फायर किये गये| घटना के बाद से गाँव में सन्नाटा पसर गया | घायल को नगर के एक निजी चिकीत्सक के अस्पताल में भर्ती किया गया है| पूर्व प्रधान की राइफल छीन लेने का भी आरोप लगा है| इसके साथ ही मनरेगा मजदूर भी घायल हो गये|तबाड तोड़ गोली चलने के बाद भी मौके पर केबल दो सिपाही ही पंहुचे|

थानाध्यक्ष मोहित यादव ने बताया की गोली लगी है| जाँच की जा रही है|तहरीर मिलने प कार्यवाही होगी|