सदर विधायक ने साइकिल रैली से कराया ताकत का अहसास

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

vijy singhफर्रुखाबाद: कई वर्षो के बाद उस्ताद अपने रंग में दिखे| रैली में समर्थको ने नारे भी विरोधियो के दिल में चुभने वाले लगाये | उत्साहित कार्यकर्ताओ ने नारे लगाये जो हमसे टकरायेगा चूर-चूर हो जायेगा| भीड़ भी ठीक-ठाक दिखी या यूँ कहिये की अब तक की सबसे बड़ी रैली निकाल सदर विधायक विजय सिंह ने अपनी ताकत का अहसास करा दिया|

सुबह तकरीबन नौ बजे टाउन हाल से शूरू हुई विजय सिंह की रैली को जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया| रैली का नेतृत्व सदर विधायक विजय सिंह के साथ युवजन सभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, नगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने किया| जिसके बाद रैली पक्का पुल, चौक, से लाल दरवाजा होती हुई आवास विकास की लोहिया प्रतिमा पर पंहुच एक जन सभा में बदल गयी|

विधायक विजय सिंह, जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह, प्रदीप यादव, विश्वास गुप्ता, पुष्पेन्द्र यादव, सुरेन्द्र सिंह गौर ने सभा को सम्बोधित किया| सभी से आने वाले विधान सभा चुनाव में जनता के बीच जाकर प्रदेश सरकार की योजनाओ के विषय में जानकारी देने को कहा गया| रैली का पक्के पुल पर किन्नरों ने स्वागत किया| व्यापारी नेता मनोज मिश्रा, कुक्कू चौहान आदि भी स्वागत करने पंहुचे| जगह जगह आतिशबाजी भी चलाई गयी|