भगवान परशुराम की शोभायात्रा में उमड़ी भीड़

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

MEJARPRSGURAMफर्रुखाबाद: भगवान परशुराम जयंती पर ब्राह्मण समाज की तरफ से शोभायात्रा का आयोजन किया गया | जिसमे कई स्वरूपों की झांकी भी निकाली गयी| इसके साथ ही साथ शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत और पूजा अर्चना भी की गयी|

फतेहगढ़ में रवीश द्विवेदी एडवोकेट के आवास से शुरू हुई शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होती हुई भोलेपुर के हनुमान मन्दिर में समाप्त हुई| फतेहगढ़ चौराहे से कोतवाली रोड पर भाजपा नेता मेजर सुनील दत्त द्विवेदी उनके भाई प्रियांक दत्त द्विवेदी ने फूल मालाओ के साथ स्वागत किया| भगवान परशुराम के साथ ही साथ श्री गणेश, राम दरवार, शिवशंकर के रथ भी शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे| शोभायात्रा में अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने प्रदीप कुमार शुक्ला )गौरव,विपिन कुमार शुक्ला, कौशल शुक्ला का सफल शोभायत्रा के लिये धन्यबाद दिया और बधाई दी|

संजीव मिश्रा बॉबी, डब्बन दुबे, रवीश द्विवेदी, ब्रामवीर शुक्ला, गोविन्द अग्निहोत्री, शिवम् दुबे, गुंजन अग्निहोत्री, कृष्ण कुमार पाण्डेय , दिनेश चन्द्र तिवारी, उमेश दुबे, रानू दीक्षित, राम जी द्विवेदी, कौशिक, रिंकू अग्निहोत्री,ओमकरण आदि लोग मौजूद रहे|