सदर विधायक के हाथो हुआ सपा की साइकिल यात्रा का शुभारम्भ

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

vijy singhspa arshadnrendr sibnghprdip yasdvफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यो एवं कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने के लिए सपा युवा फ्रंटलों के अगुवाई में जिले भर में रविवार को साइकिल रैली की धूम रही।

नगर विधायक विजय सिंह ने जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह के साथ लोहिया मूर्ति पर साइकिल यात्रा का शुभारम्भ किया| जिसमे सतीश दीक्षित, और विश्वास गुप्ता भी मौजूद रहे| यंहा यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष अजय कश्यप, विक्की सिंह, पुष्पेन्द्र यादव ने अपने साथियो के साथ साइकिल यात्रा का निकाली|

वही अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में शमसाबाद विकास खंड के ग्राम झौआ में विधायक व पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव ने अपने समर्थको के साथ यात्रा को हरी झंडी दिखाई| यात्रा झौआ, पाती नगला, छोटा झौआ, तेजपुर, बबुरापुर, होते हुये संतोषपुर तक गयी| झौआ मन्दिर के पास विधायक नरेन्द्र सिंह यादव ने एक जनसभा को सम्बोधित भी किया| पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर, पूर्व सपा जिला महासचिव समीर यादव, अरुण यादव, यशवीर आर्य, नवरंग सिंह रामप्रकाश यादव, हाफिज खां,अनार सिंह, वेदपाल आदि मौजूद रहे|

भोजपुर विधानसभा में सपा नेता अरशद जमाल सिद्दीकी ने साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया| कायमगंज विधान सभा में ओम प्रकाश यादव ने अपने समर्थको के साथ साइकिल चलायी| वही व्लाक नबावगंज क्षेत्र में व्लाक प्रमुख पति डॉ० जितेन्द्र सिंह यादव के संयोजन में जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, पूर्व जिला महासचिव सुरेन्द्र सिंह गौर ने झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया| मोहम्मदाबाद में युवजन सभा के जिलाध्यक्ष व् जिला पंचायत सदस्य प्रदीप यादव ने अपने समर्थको के साथ साइकिल चलाई| उन्होंने इस दौरान ग्रामीणों की समस्या भी सुनी| उन्होंने बाबा नीव करोरी धाम से साइकिल यात्रा की शुरुआत की\ इसके बाद उन्होंने 16 गाँवो में जाकर सपा की नीतियों का प्रचार किया| उनसे दरियाव् नगला निवासी रामसागर ने पेय जल की समस्या रखी| साइकिल यात्रा का समापन प्रदीप ने अपने गाँव में नदौरा में किया| इस दौरान कायमगंज विधान सभा अध्यक्ष राजपाल यादव, केके यादव , सचिन सिंह, अभिषेकयादव आदि लोग मौजूद रहे|

शमसाबाद में सतीश दीक्षित ने अभय प्रदीप गंगवार, पियूष यादव, के साथ साइकिल यात्रा को हरीझंडी दिखाई| व्लाक बढ़पुर क्षेत्र के ग्राम टिकुरीयन नगला में पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत और व्लाक प्रमुख उर्मिला राजपूत व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाई|