बारात में मासूम के अपहरण का विरोध करने पर गोली मारी

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

badam singh goliफर्रुखाबाद: बारात में मासूम का अपहरण करने का विरोध करने पर दबंगो ने बधू के परिवारी 55 वर्षीय बादाम सिंह निवासी जीजुईया मऊदरवाजा को गोली मारकर घायल कर दिया| उसे उपचार हेतु निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया है|

थाना क्षेत्र के ग्राम कटरी धर्मपुर मडैया वीर सहाय निवासी श्याम राजपूत की पुत्री शिखा का की बारात जनपद मैनपुरी के भोगांव मुरली नरग से आयी थी| जय माला का कार्यक्रम चल रहा था तभी गाँव का किशन अपने 2-3 अज्ञात साथियों के साथ आया और 9 वर्षीय सज्जन सिंह पुत्र श्याम लाल का अपहरण करके ले जाने लगा| जिसका विरोध बादाम सिंह ने किया तो तबी आरोपी किशन ने बादाम सिंह के ऊपर 2 फायर किये और तीसरा फायर कर भाग गया|

गोली बादाम सिंह के जांघ में लगी| और एक गोली हाथ की कलाई में फंस गयी बादाम सिंह के गोली लगने से विवाह कार्यक्रम में भगदड़ मच गयी| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| सुबह लगभग 5 बजे पुलिस घटना स्थल पर पंहुची| पुलिस ने शिखा के विवाह का दबाब डाला तो उसे जल्द वाजी में विदा कर दिया गया| उसे रात में ही लोहिया अस्पताल लाया गया जंहा से उसे डॉ० हरिदत्त के अस्पताल में रिफर कर दिया गया|

थानाध्यक्ष सुनील यादव ने बताया की