एआरटीओ कार्यालय में डीएम को गायब मिले सभी कर्मी

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

anurag ptelफर्रुखाबाद: जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने शुक्रवार को सुबह एआरटीओ कार्यालय में दौरा किया तो उसकी लापरवाही की पोल खुल गयी| उन्हें मौके पर कोई कर्मी नही मिला| जिस पर उन्होंने बाद में मौके पर पंहुचे कर्मियों को निलंबित करने की चेतावनी दी|

जिलाधिकारी अनुराग पटेल सुबह तकरीबन 10 बजे फतेहगढ़ स्थित एआरटीओ कार्यालय पंहुचे| उन्हें सभी कर्मचारी अनुपस्थित मिले| उन्हें केबल संविदा कर्मचारी राजीव निवासी ग्वालटोली सफाई करते मिला| जिससे जिलाधिकारी नाराज हो गये| डीएम के कार्यालय पंहुचने की खबर लगते ही कर्मचारी कार्यालय पंहुचे| श्री पटेल ने लिपिक आशुतोष गुप्ता, बागिश वर्मा, कैशियर अजय गौतम, विनोद दुबे व अशोक वर्मा कर्मचारी आकाश और अनूप सिंह की अनुपस्थिति दर्ज करा दी| इसके साथ ही उन्हें निलंबित करने की चेतावनी देकर भविष्य में समय से कार्यालय में आने की हिदायत दी|