गर्ल फ्रेंड के घर ठहरने को लेकर दो भिड़े

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

LOVE1फर्रुखाबाद: बीती रात गर्ल फ्रेंड के घर रुकने को लेकर हुये विवाद के चलते दो आवास में भीड़ गये| विवाद होता देख मौके पर पंहुची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया|

क्षेत्र के भोलेपुर निवासी एक चर्चित महिला के घर मसेनी निवासी रेलकर्मी अपने दोस्त के साथ उसके घर पंहुच गया| घर पंहुचने के बाद दोनों में उसके घर में रुकने के लिये विवाद हो गया| शोर सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गये| जिसके बाद मौके पर पंहुची पुलिस उन्हें कोतवाली ले आयी| कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि दोनों शराब के नशे में भीड़ गये थे| बाद में दोनों में सुलह होने के बाद उन्हें जाने दिया गया|