लोहिया अस्पताल से सिपाही को शराब पिला कैदी फरार

CRIME FARRUKHABAD NEWS JAIL POLICE

spahi sndip, kaidiफर्रुखाबाद: लोहिया अस्पताल में भर्ती सेन्ट्रल जेल का कैदी वर्षीय 25 संदीप पुत्र रामेन्द्र सिंह निवासी सरायमीर छिबरामऊ कन्नौज रविवार शाम लोहिया अस्पताल से डियूटी पर तैनात सिपाही को दारू पिलाकर चकमा देकर भाग गया| मौके पर पुलिस अधीक्षक ने पंहुचकर जाँच पड़ताल कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये|

बीते 31 जनवरी 2016 को जनपद इटावा जेल से सेन्ट्रल जेल आये कैदी संदीप को 5 अप्रैल को ही लोहिया अस्पताल में सीने में तकलीफ के चलते भर्ती किया गया था| उसके पडोस वाले चारपाई पर बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रताप नरायन के भाई भी जिला जेल से आकार भर्ती थे| दोनों कैदियों पर सिपाही दिलीप और सिपाही राजुल प्रसाद शुक्ल की डियूटी लगी थी| संदीप की पत्नी और ससुर भी लोहिया अस्पताल में कई दिनों से आ जा रहे थे|

रविवार की शाम को संदीप राठौर ने सिपाही दिलीप से पेशाब जाने की बात कही| सिपाही उसे बिना हथकड़ी लगाये पेशाब कराने लेके गया| ठीक पांच मिनट के बाद पड़ोसी कैदी सुभाष ने उसके फोन पर फोन किया और जल्द वावस आने की बात कही लेकिन वह नही आया| घटना की सूचना पर एसपी राजेश कृष्णा, सीओ सिटी योगेश कुमार सिंह, सीओ मोहम्मदाबाद लेखराज सिंह, शहर कोतवाल देवेन्द्र सिंह मौके पर आ गये| एसपी ने जहान गंज और मोहम्मदबाद, कमालगंज पुलिस को सीमाये शील कर कैदी की तलाश करने के निर्देश दिये| आरोपी सिपाही दिलीप कुमार का पुलिस ने लोहिया अस्पताल में मेडिकल परिक्षण कराया |
कैदी की पत्नी व ससुर बनेगे आरोपी
पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्णा ने निर्देश दिये की कैदी संदीप को भगाने वाली उसकी पत्नी व ससुर को इस घटना में आरोपी बनाया जाये| उन्होंने लोहिया अस्पताल में उसकी चिकित्सा की जाँच करने के भी निर्देश दिये|