कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP Politics-CONG.

changresdlgnjabn singhफर्रुखाबाद: जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया| शहर क्षेत्र के घुमना एकत्रित हुये नेताओ ने प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंक दिया|

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसी एकत्रित हुये| इसके बाद कार्यकर्ताओ ने कहा की भाजपा की केंद्र सरकार संबैधानिक तरीकों को अपनाकर विभिन्य राज्यों की कांग्रेस सरकारों को अस्थिर करने तथा उन्हें गिराने का कुकृत्य कार्य कर रही है| जिलाध्यक्ष ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुये कहा की केंद्र की सरकार अपने महत्वपूर्ण अधिकारियो तक की सुरक्षा नही कर पा रही है| वही प्रदेश सरकार ने जनता को लूट, हत्या, जैसे जघन्य अपराधो से दहशत में डाल दिया है | प्रदेश में भय और आतंक का माहौल है| जनता इसका जबाब मतदान का प्रयोग करते समय 2017 में देगी| इस दौरान कांग्रेसियों ने मोदी का पुतला फूंक कर नारेबाजी की|
सपा ने जिले में की लोकतंत्र की हत्या
पूर्व सपा जिलाध्यक्ष रहे व जल्द में ही कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह के खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर हंगामा करने पर पार्टी से निकाले गये दलगंजन सिंह यादव भी कांग्रेसियों के पास पंहुचे| उन्होंने अपने गले में कांग्रेस का दुपट्टा डाल लिया| जिसके बाद उन्होंने सपा के खिलाफ जमकर जहर उगला| उन्होंने चारो विधायको पर गम्भीर आरोप जड़े| इसके साथ ही साथ उन्होंने कहा की जिले में सपा नेताओ ने लोकतंत्र की हत्या की है|
इस दौरान प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव, पुन्नी शुक्ला, जितेन्द्र सिंह, बबलू, विनोद गुप्ता, सतीश गुप्ता, शुभम तिवारी, इस्लाम चौधरी, नफीस हुसैन, दीप्ति सिंह आदि लोग मौजूद रहे|