चुनावी मोड में विरोधियो पर हमलावर दिखे सचिन और नरेन्द्र

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

schin yadvफर्रुखाबाद:(राजेपुर) अपने शांत स्वभाव के लिये जाने जाने वाले पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव और लोक सभा का चुनाव लड़ चुके सचिन सिंह यादव अपने विरोधियो पर राजेपुर क्षेत्र में होली मिलन समारोह में हमलावर दिखे|

कस्बे के महात्मा गाँधी इंटर कालेज में आयोजित किये गये होली मिलन समारोह में पंहुचे पूर्व मंत्री बाबू नरेन्द्र सिंह यादव ने विरोधियो पर हमला बोलने में कोई कोर कसर नही छोड़ी| उन्होंने कहा कि मैंने गंगापार से चुनाव लड़ा था उस वक्त जनता से उनका भरपूर साथ दिया| उन्होंने कहा कि मै गरीबो की जमीन कब्जा नही करता| जितने विकास कार्य बीते चार वर्षो में हमने अखिलेश सरकार में करा दिये। इतने विकास कार्य बीते 60 वर्षो में नही हो पाये। उन्होनें विकास कार्यो में लोहियां ग्राम,सड़के,पुल,हैन्डपम्प,गरीबों को समाजवादी पेन्शन,जैसे विकास कार्य गिनायें| सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने कहा कि हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री जितने विकास कार्य कराते है। उन पर फर्रुखाबाद में हो रही दंबगई और गुण्डई पानी फेर देती है।

वही सचिन सिंह यादव ने कहा यदि सुबोध यादव अमृतपुर से चुनाव लड़ेगे तो हम अलीगंज से चुनाव लड़ेगे| इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर, समीर यादव, मनमोहन मिश्रा, संतोष यादव, डा0 नवरंग सिंह यादव,एसवीर आर्यमहावीर सिंह,चन्द्र प्रकाश गुप्ता,लालू यादव,समीर यादव,सुरेन्द्र यादव आदि लोग मौजूद रहे|