ब्रेकिंग: सपा युवजन सभा की कमेटी भंग, होर्डिंग लगाने पर हुई कार्यवाही

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

spaaफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव की नाराजगी के बाद कमेटी भंग लार दी| जिलाध्यक्ष ने लोहिया प्रतिमा के निकट होर्डिंग लगाने के सम्बन्ध में नाराजगी व्यक्त की थी| जिस पर कमेटी को भंग किया गया|

पार्टी कार्यालय में राममनोहर लोहिया की 106 पुन्य तिथि पर जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव प्रतिमा परमाल्यार्पण करने के बाद एक गोष्ठी को सम्बोधित कर रहे थे| तभी किसी ने उन्हें उन्हें बताया की युवजन सभा के कुछ पदाधिकारी गोष्ठी में ना आकर प्रतिमा के निकट अपने गोर्डिंग लगाने में व्यस्त है| जिस पर जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल ने युवजन सभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव से इस सम्बन्ध में फोन पर नाराजगी व्यक्त की|

उन्होंने कहा की कार्यकर्ताओ के पास होर्डिंग लगाने का समय है| लेकिन गोष्ठी में आने का समय नही है| युवजन सभा के कुछ लोग होर्डिंग लगाने में व्यस्त है| जिस पर जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया की उनके पुत्र हुआ है इस लिये वह कार्यक्रम में नही आ सके| लेकिन जो कार्यकर्ता बैठक में नही आये है इस लिये पूरी कमेटी को भंग करने की घोषणा कर दी| प्रदीप यादव ने जेएनआई को बताया की लोहिया के कार्यक्रम में ना जाने पर पूरी कमेटी भंग की गयी है|