होली की भूमि पर अतिक्रमण सपा नेता ने गिराया

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

1uppफर्रुखाबाद: होली की भूमि पर अबैध रूप से अतिक्रमण किये कुछ लोगो के दीवारों और टिन आदि को सपा नेता ने साथियों के साथ मिलाकर हटा दिया| इस दौरान महिलाओ की पुलिस ने नोकझोंक भी हुई| बाद में मामले को शांत किया गया|

शहर कोतवली क्षेत्र के गर्म नगला खैरबंद निवासी ग्रामीण समरपाल जाटव व उमाशंकर जाटव ग्राम पंचायत की भूमि पर कुछ समय पूर्व ही दीवारे बना कर अबैध कब्जा कर लिया था| उसके ऊपर छप्पर भी डाला गया| उसी कब्जा की गयी भूमि पर बीते कई वर्षो से होलिका दहन भी होता आ रहा है | इसी के चलते गाँव के ही सोबरन सिंह व अजय जाटव ने विरोध कर दिया| जब पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने चारो को हिरासत में ले लिया था|

सिटी मजिस्ट्रेट शिव बहादुर सिंह, सीओ योगेश कुमार, कोतवाल डीके शर्मा, महिला थानाध्यक्ष अर्चना गौतम आदि फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| जिसके बाद लेखपाल ने पैमाइश करने के बाद जमीन पंचायत की बतायी| जिसके बाद अधिकारियो के कहने पर सपा के सदर विधान सभा अध्यक्ष रामरतन शाक्य, प्रधान मिथुन शाक्य आदि ने मिलकर अतिक्रमण ओ ढहा दिया| नगर मजिस्ट्रेट ने बताया की जाँच के बाद ग्रामीणों ने मिलाकर खुद अतिक्रमण हटा लिया है|