19 वें दिन भी अपनी मांगो पर डटे रहे सराफा व्यापारी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

srafa bajar kumar vrmaफर्रुखाबाद: बीते 18 दिन से चल रही केंद्र सरकार के खिलाफ सराफा व्यापारीयो की हड़ताल 19 वें दिन भी जारी रही| सराफा व्यापारी हड़ताल खत्म करने का नाम नही ले रहे है तो वही वित्त मंत्री ने भी अभी तक इस सम्बन्ध में कोई निर्णायक फैसला नही लिया है| जिससे व्यापारियों का आक्रोश दिन व दिन बढ़ता जा रहा है|

सराफा कमेटी के नेतृत्व में सराफा व्यापारी नेहरु रोड, कोतवाली से कचेहरी मार्ग पर धरने पर बैठे है| सराफा कमेटी फतेहगढ़ के अध्यक्ष कुमार चन्द्र वर्मा ने बताया की किसी भारत सरकार ने किसी इलेक्ट्रानिक मिडिया के द्वारा सराफा व्यापारियों की हड़ताल समाप्त होने का समाचार प्रकाशित किया| जिससे पूरे देश में सराफा व्यापारी भ्रम की स्थित में आ गया| सराफा कमेटी ने अभी अपनी हड़ताल समाप्त नही करायी है| सराफा व्यापारी आज भी हड़ताल पर है|

सराफा कमेटी के जिलाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने बताया की रविवार को सराफा व्यापारियों की हड़ताल हुये 19 दिन हो गये है| लेकिन सरकार अभी टस से मस नही हो रही है| सराफा व्यापारियों की हड़ताल अभी जारी है| प्रदेश नेतृत्व से इस सम्बन्ध में सोमबार को वार्ता है| यदि फिर भी कोई ठोस निर्णय नही निकला तो व्यापारी पूर्ण बाजार बंदी पर बाध्य होंगे|