सदर हवालात में हाथ की नस काटने का प्रयास

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

BUNTI URF VIKKI BHOPATPATIफर्रुखाबाद: फतेहगढ़ अदालत में पेशी पर आये शातिर ने अपने उल्टे हाथ की नस काटने का प्रयास किया| जिसके बाद उसे लहूलुहान अवस्था में लोहिया अस्पताल लाकर भर्ती किया गया|

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भोपतपट्टी निवासी बूंटी उर्फ विक्की पुत्र मुन्ना बीते डेढ़ साल से जिला जेल में अबैध हथियार रखने, चोरी और लूट के मामले में बंद है| शनिवार को कोर्ट में उसकी पेशी थी| उसे अदालत में पेश किया गया| अदालत में पेश होने के बाद उसे सदर हवालात में बंद कर दिया गया| तभी मौका पाकर उसने अपने उल्टे हाथ की नश काटने का प्रयास किया| जिससे उसका हाथ जगह-जगह से जख्मी हो गया| मौके पर सीओ सीटी योगेश कुमार सिंह मौके पर पंहुचे| लहूलुहान हालत में उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| चिकित्सको ने उसका उपचार करने के बाद वापस भेज दिया| घायल ने कैदी बूंटी ने बताया की उसकी जमानत कराने वाला कोई नही है| माँ-बाप पहले ही मर गये है| इस लिये आत्महत्या करने का प्रयास किया|

कोतवाल फतेहगढ़ अजीत सिंह ने बताया की उन्हें घटना की जानकारी नही है|