दबंगो की दहशत से पुलिस कार्यालय में फरियादी छात्रा बेहोश

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

SHILPA MAURYAफर्रुखाबाद: पुलिस कार्यालय में अपनी फरियाद लेकर पंहुची छात्रा अपर पुलिस अधीक्षक से मिलने के बाद अचानक बेहोश हो गयी| उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महादेव प्रसाद गली(तिकोना सब्जी मंडी) निवासी दिव्या अपनी छोटी बहन शिल्पा को लेकर पुलिस अधीक्षक से फरियाद लेकर गयी थी| दिव्या ने बताया की वह बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है और बहन शिल्पा बीए प्रथम वर्ष में पढ़ती है| उसके दो भाई है जो बाहर नौकरी करते है| कुछ दबंगो ने उसके पिता उमेश कुमार मौर्य को झूंठे मुकदमे में फंसा कर जेल भिजवा दिया| वही मुकदमे में आरोपी उसकी माँ मीना देवी कही चली गयी| उसका परिवार और आरोपी एक ही मकान में रहते है|

बीते कुछ दिनों से आरोपी उन लोगो को घर खाली करने को कह रहे है| आये दिन आरोपी गाली-गलौज करते है| एएसपी ने कार्यवाही का भरोसा दिया है| वही एएसपी से मिलने के बाद बाहर निकली छात्रा शिल्पा बेहोश होकर गिर गयी उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया |