कब्रिस्तान में मासूम के साथ सामूहिक कुकर्म

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

kukarmफर्रुखाबाद:(कमालगंज) बीती रात थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम जंहागीरपुर निवासी 7 वर्षीय बालक के साथ सामूहिक कुकर्म किया गया| पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर तीन अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया|

गाँव में ही सर्कस का कार्यक्रम था| जिसमे किशोर सर्कस देखने गया था| कुछ समय के बाद वह सर्कस के गायब हो गया| काफी देर बाद वह घर गया और बेहोश हो गया| परिजनों ने उसे किसी तरह से होश में आने पर जानकारी ली| मासूम ने अपने पिता को बताया की उसका मुंह बंद करके तीन लोग उसे गाँव के निकट कब्रिस्तान में ले गये| जंहा उसके साथ तीनो ने कुकर्म किया|

घटना की सूचना पर पीड़ित के पिता ने थाने में तहरीर दी| पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया| मासूम का सीएससी कमालगंज में मेडिकल कराया गया| मेडिकल एमओआईसी मानसिंह वर्मा ने किया| उन्होंने बालक के साथ कुकर्म होने की पुष्ठी की है|

प्रभारी थानाध्यक्ष मुनेन्द्र सिंह ने बताया की मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी|