आवास विकास में दो घरो के टूटे ताले

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

chori 348फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास में बीती रात दो घरो के ताले तोड़कर लाखो की नकदी जेबर चोरी कर लिये| सुबह जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पंहुची|

लघु सिचाई विभाग के सलाहकार सतीश दीक्षित के मकान के कुछ पीछे राखी पत्नी रामसेवक रहती है| दो मंजिल बने मकान में ऊपर के भाग में वह खुद और नीचे के भाग में दो किरायेदार रहते है| नीचे एक भाग में पूर्व सैनिक महेन्द्र यादव निवासी नीवकरोरी मोहम्मदाबाद व दूसरे भाग में लोहिया अस्पताल के चिकित्सक रहे डॉ० आरेन्द्र यादव रह रहे है| बीती रात दोनों अपने घरो में नही थे| चोरो ने ताला तोड़कर कमरों में प्रवेश किया और पूर्व सैनिक के कमरे से तकरीबन 250 लाख नकदी और जेबर व डॉ० आरेन्द्र कुमार के घर से तकरीबन एक लाख 50 हजार की चोरी की है|

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की|