गंगा में मामा डूबा,भांजी की बची जान

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS POLICE

munesh gngaफर्रुखाबाद:(कम्पिल) गंगा नहाने आये जनपद एटा के अलीगंज दाउतगंज निवासी मुनेश यादव गंगा की गंगा में डूबने से मौत हो गयी| जबकि उसके साथ डूबी उसकी पांच वर्षीय भांजी मुस्कान को लोगो ने बचा लिया|

मुनेश अपने परिजनों के साथ थाना क्षेत्र के अटैंना गंगा घाट पर गंगा नहाने आये थे| बदांयू मोड़ पर घाट के किनारे पत्थर पर खड़े होकर वह भांजी मुस्कान को नहला रहे थे| तभी अचानक उनका पैर गहरे पानी में चला गया| जिससे वह दोनों डूबने लगे| मुस्कान को तो लोगो ने बचा लिया और मुनेश गंगा में डूब गये|

घटना की सूचना मिलने पर दरोगा उपेन्द्र सिंह मौके पर पंहुचे और गोताखोरो को पानी में उतारा| काफी प्रयास के बाद भी कोई पता नही चला| देर शाम शव बरामद हो गया| उसकी पत्नी अंकिता और भाई किताब का रो-रप कर बुरा हाल हो गया|