आलू के खेत में मिली अधेड़ की लाश, हत्या की आशंका

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

bhsaura rajvir copyफर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम भूसेरा में 50 वर्षीय अधेड़ राजवीर भदौरिया का शव आलू के खेत में पड़ा मिला| उसके गले में रस्सी बंधी हुई मिली है| जिससे उसकी हत्या किये जाने की आशंका जताई जा रही है| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है|

मिली जानकारी के मुताबिक बीते 4 फरवरी को उसके बेटे सुशील से घर पर विवाद हो गया था| बीते शनिवार को उन्होंने घर के बाहर नीम के पेड़ में फांसी लगाने की कोशिश की लेकिन उनकी पत्नी राजधनी ने उसे बचा लिया| जिसके बाद बीती रात वह घर से गायब हो गये| सुबह परिजनों ने खोजा तो पता चला की वह गर से कुछ दूर वीरेन्द्र के आलू के खेत में मुंह के बल पड़े है| उनके गले में रस्सी फंसी थी|
घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| सूचना पर दरोगा लाल सिंह ने मौके पर पंहुचकर जाँच पड़ताल की| पहले परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और बाद में उन्होंने आत्महत्या की तहरीर दी| पुलिस घटना की जाँच कर रही है|