कमालगंज: राशिद व शिवा में भिड़त, तीन नामाकंन वापस

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

rashid-jmal1फर्रुखाबाद:(कमालगंज) विकास खंड कमालगंज में शनिवार को पांच में से तीन पर्चे वापस होने के बाद अब सपा प्रत्याशी राशिद जमाल सिद्दीकी व् विरोधी प्रत्याशी शिवा सिंह के बीच चुनावी भिडंत होगी|

शनिवार को पर्चा वापसी में सतेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ़ मन्नी की पत्नी नीलम सिंह ने अपना पर्चा वापस कर लिया| वही भोजपुर विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी रिजवाना सिद्दीकी ने भी अपना पर्चा वापस लिया कर लिया| इसके साथ ही साथ आदित्य सिंह राठौर (एके) ने भी अपना नाम वापस ले लिया| जिससे अब पांच प्रत्याशियों में केबल राशिद जमाल सिद्दीकी और शिवा में चुनावी भिडंत होगी|

सपा के पांच व्लाको शमसाबाद, बढ़पुर, नवाबगंज, कायमगंज व राजेपुर के व्लाक प्रमुख प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीत गये है| जिसके चलते अब केबल मोहम्मदाबाद में विधायक व पूर्व राज्य मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव की पुत्री कु० मोनिका यादव व अमित दुबे में मुकाबला होगा| अमित दुबे की पत्नी कुमकुम दुबे ने अपना पर्चा वापस ले लिया| अब मोनिका, अमित दुबे व अजय यादव मैदान में है| इसके साथ ही कमालगंज में विधायक पुत्र राशिद जमाल सिद्दीकी व शिवा सिंह में मुकाबला होना है|