ब्रेकिंग: ट्रक की टक्कर से मासूम की मौत, पिता और भाई सहित तीन जख्मी

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) लकड़ी की दूकान बंद कर स्कूटी से घर जा रहे थाना क्षेत्र के कुइया खेडा निवासी वीरेन्द्र सिंह पुत्र किशोरी लाल को ट्रक ने जोरदार टक्कर मारदी| जिससे बाइक सबार पिता पुत्र सहित चार गम्भीर रूप से घायल हो गये| सभी को लोहिया अस्पताल लाया गया| जंहा 10 वर्षीय रानू को मृत घोषित कर दिया|

वीरेन्द्र सिंह की फैजबाग़ में लकड़ी की दूकान है| बुधवार की शाम वह अपनी दूकान बंद कर के स्कूटी से अपने घर जा रहा था| स्कूटी पर उसके पुत्र 10 वर्षीय रानू, 5 वर्षीय प्रांशु, तीन वर्षीय अजय भी बैठे थे| जब वह दलेलगंज भट्टे के निकट पंहुचे तो उन्हें तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी| जिससे सभी गम्भीर घायल हो गये| सभी को लोहिया अस्पताल भेजा गया| जंहा चिकित्सको ने 10 वर्षीय रानू को मृत घोषित कर दिया| थानाध्यक्ष कुलदीप दीक्षित भी लोहिया अस्पताल पंहुचे| ट्रक चालक व ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है|