पत्नी व व्लाक कर्मी के गोली मारने वाले पूर्व सैनिक पर मुकदमा दर्ज

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

NUTAN NVNIT GOLIफर्रुखाबाद: (शमसाबाद) अपनी पत्नी वव्लाक कर्मी के गोली मारने वाले पूर्व सैनिक प्रदीप सिंह के खिलाफ उसके ससुर एडीओ पंचायत ने मुकदमा दर्ज करा दिया है| दोनों घायलों की हालत स्थिर बतायी गयी है| पुलिस को आरोपी पूर्व सैनिक की तलाश में जुट गयी है|

एडीओ पंचायत शिवचरण पुत्र मनोहर निवासी व्लाक शमसाबाद ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया| उन्होंने कहा है की उनकी पुत्री नूतन का विवाह बीते 29 जनवरी वर्ष 2007 को हुआ था| प्रदीप नेहा पर शक करता था| और आये दिन सुके साथ मारपीट भी करता था| नूतन के दो बेटे 6 वर्षीय शौर्य व 4 वर्षीय मौर्य है| मारपीट के चलते नूतन मायके आ गयी तो प्रदीप भी बीते दिन व्लाक पंहुचा| और नूतन के विवाद के बद गोली मार दी| गोली चलने से नूतन और नवनीत दोनों गम्भीर घायल हो गये| पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी प्रदीप के खिलाफ धारा 498, 223,504 , 506,307,3/4 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया|

थानाध्यक्ष कुलदीप दीक्षित ने बताया की आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है|