गहनों के लिये की गयी थी सुनारजादी की हत्या, तीन गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

kllu, yunus, alidrajफर्रुखाबाद: शहर कोतवाली पुलिस ने ग्राम सोताबहादुर पुर निवासी महिला सुनार जादी की हत्या में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया| एक आरोपी अभी भी फरार है|

पुलिस के अनुसार घटना वाले दिन 10 जनवरी की शाम महिला सुनारजादी पत्नी गंगा के किनार्रे खेतो में घास काटने गयी थी| उसके साथ एक गाँव की महिला और थी| घास अधिक कट जाने के बाद सुनारजादी ने साथ गयी महिला को घर भेज कर अपने घर से किसी व्यक्ति को भेजने के लिये कहा| जब वह चली गयी| सुनारजादी खेतो पर अकेली रह गयी| मौके से कुछ दूरी पर अलीदराज पुत्र रहमान की झोपड़ी है उसी झोपड़ी में सोताबहादूरपुर निवासी कल्लू पुत्र जमादार, युनूस पुत्र रुआबशेर, इरफान व खुद अलीदराज भी बैठा था| चारो ने महिला सुनारजादी को अकेला देख उसे दबोच लिया|

आरोपियों ने उसके जेबरात लूट लिये| इसके बाद महिला द्वारा रहस्य का पर्दा उठा देने के शक के चलते कांच की बोतल से उसका गला काट कर पेट में भी बोतल मार दी| तभी आरोपियों को महिला का 10 1वर्षीय नाती बक्सर आता दिखाई पड़ा| जिससे देखकर आरोपी महिला को पानी में फेंक कर भाग गये| लेकिन जल्द बाजी में अलीदराज का मोबाइल मौके पर ही छुट गया| जिसके आधार पर पुलिस ने अलीदराज को हिरासत में ले अन्य आरोपियों को भी दबोच लिया| इरफान अभी फरार है| आरोपियों के पास ने महिला के जेबर भी बरामद हुये है| कोतवाल रूम सिंह यादव ने बताया की पकड़े गये आरोपी युनूस के पास नाक का फूल, कल्लू के पास तोड़ीयां व हाथ के कड़े, अलीदराज के पास गले की हंसली बरामद हुई है| तीनो को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जंहा से उन्हें जेल भेज दिया गया|

कई बार अन्य घटनाओ को अंजाम दे चुके कल्लू व युनूस
कोतवाल के अनुसार आरोपी कल्लू पुत्र जमादार व युनूस पहले भी कई घटनाओ को अंजाम दे चुके है| वह कई बार कटरी की तरफ आने वाली महिलाओ के साथ लूट कर उनकी हत्या कर बालू में दबा देते थे|