बीजेपी के नये जिलाध्यक्ष के कार्यक्रम में दिखे पुराने चेहरे

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

BJP STPALफर्रुखाबाद:भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह के स्वागत कार्यक्रम में पार्टी के कई पुराने कार्यकर्ता नजर आये| सभी ने सत्यपाल सिंह जोरदार स्वागत किया|

भाजपा नेता अजीत पाण्डेय के आवास पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पंहुचे जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह का स्वागत किया गया| भाजपा में वर्षो बाद कई पुराने चेहरे नजर आये| जिलाध्यक्ष के साथ ही साथ पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, भाजयुओ के राष्ट्रीय मंत्री प्रांशु दत्त द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत, विमल कटियार, भास्कर दत्त द्विवेदी का भी स्वागत अजीत पाण्डेय ने किया|

कार्यक्रम में भाजपा नेता उद्यभान, सुधीर शाक्य, वेद प्रकाश सहित कई पुराने कार्यकर्ता मौजूद रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता भाईया लाल मिश्रा ने की|