महिला का हंगामा, अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंकी

FARRUKHABAD NEWS Politics

ink1नई दिल्ली: दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यक्रम में एक महिला ने हंगामा कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला ने सीएम केजरीवाल पर स्याही फेंकने की कोशिश की। स्याही की कुछ छींटें केजरीवाल के ऊपर भी पड़ी हैं।

केजरीवाल छत्रसाल स्टेडियम में odd-even के सफल होने पर एक बधाई समारोह के दौरान भाषण दे रहे थे। उसी दौरान अचानक एक महिला आई और उसने चीखते हुए केजरीवाल पर स्याही फेंकने की कोशिश की। वहां मौजूद पुलिस ने फौरन स्याही फेंकने वाली महिला को हिरासत में ले लिया।भावना नाम की यह महिला आम आदमी सेना की पंजाब ईकाई की कार्यकर्ता होने का दावा कर रही है। बताया जा रहा है कि महिला ने मंच पर कागज के टुकड़े भी फेंके।

हिरासत में लिए जाने के दौरान महिला ने सीएनजी फ़िटनेस स्केम पर नाराजगी जताई। उसने कहा कि बाइक के नंबर पर गाड़ी का नंबर है। भावना ने कहा कि उसके पास सीएनजी फिटनेस स्कैम में गड़बड़ी के कुछ कागजात हैं। उनसे स्याही फेंकने के साथ-साथ सीडी और कुछ कागजात भी फेकें।