20 को आयेगे आयुक्त

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: कानपुर मंडल के आयुक्त 20 जनवरी को जनपद में भ्रमण कार्यक्रम में आयेगे| जिसके बाद वह जनपद के विभिन्य विभागों का निरीक्षण करेगे|

जनपद मुख्यालय पर प्राप्त हुये कार्यक्रम के अनुसार वह लोक निर्माण विभाग, कलेक्ट्रेट फतेहगढ़, जिला अस्पताल पुरुष व् महिला का निरीक्षण करेगे| जीजीआईसी में बालिकाओ को सेनेटरी नेपकीन वितरित करेगे| इसके साथ ही साथ तहसील सदर का निरीक्षण, कोतवाली फर्रुखाबाद का निरीक्षण, कलेक्ट्रेट में विकास कार्यो कि समीक्षा इसके बाद शाम को जनप्रतिनिधियों से समीक्षा भी करेगे|