सेन्ट्रल जेल में दारू के नशे में कैदी भिड़े,मोबाइल भी हुये बरामद

CRIME FARRUKHABAD NEWS JAIL

central-jailफर्रुखाबाद: बीती रात सेन्ट्रल जेल के कैदियों में नशे कि हालत में जमकर मारपीट हुई| जिसके बाद कैदियों को हाईसिक्योरटी में भेज दिया गया| लेकिन जेल प्रशासन किसी भी प्रकार विवाद से इंकार कर रहा है|

जेल सूत्रों से मिली जानकारी के मिताबिक सेन्ट्रल जेल कि बैरग संख्या बी सर्किल 1 बी में चार कैदी सुशील, मुन्ना, राजू व् दिलीप नशे कि हालत में आपस में भीड़ गये| [पहले बैरक में जमकर शराब पी गयीउसके बाद कहा सूनी हुई उसके बाद मारपीट पर नौबत आ गयी| मारपीट होते देख मौके पर बंदी रक्षक पंहुचे| उन्होंने मामले कि सूचना जेल के अधिकारियो को दी| मौके पर पंहुचे जेल अधिकारियो ने हंगामा कर रहे कैदियों को हाईसिक्योर्टी में भेज दिया| कैदी दारू के नशे में बताये गये थे|
जेल में कंहा से पंहुची मंहगी शराब
केन्द्रीय कारागार हमेशा से ही विवादों का केंद्र रहा है| जिसके चलते सेन्ट्रल जेल सुर्खियों में भी रहता है| बीती रात शराब के नशे में भिड़े कैदीयो के बाद यह सबाल खड़े हो गये कि आखिर जेल कि सुरक्षा के बाद भी आखिर शराब कैसे पंहुची| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शराब ले जाने में अक्सर बंदी रक्षको कि भूमिका संदिग्ध होती है| क्योंकि जेल के अन्दर बंदी रक्षो कि तलाशी तब नही ली जाती जब वह अन्दर जाते है| इस विवाद में भी एक बंदी रक्षक कि भूमिका संदिग्ध बताई गयी है|
बंदीयो के पास बरामद हुये चार मोबाइल
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात कैदियों के साथ मारपीट के मामले में मौके पर पंहुचे जेल अधिकारियो ने बंदीयो के पास से चार मोबाइल भी बरामद किये है|
सेन्ट्रल जेल के जेलर सुनीत कुमार सिंह चौहान ने बताया कि कैदीयो में आपस में मामूली विवाद हो गया था| जिसके बाद विवाद शांत करा दिया गया| दारू के नशे में होने व् मोबाइल मिलने कि बात गलत है|