काँटों भरा रहा बीजेपी नेता सत्यपाल सिंह का पूर्व में जिलाध्यक्ष पद का कार्यकाल

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP राष्ट्रीय

stypal singh bjpफर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के नये जिलाध्यक्ष पद के लिये ताजा पोशी होने जा रही है| जिसके लिये क्षेत्रीय महामंत्री सत्यपाल सिंह का नाम ख़ासा चर्चा में है| जिसको लेकर खीचतान मंची हुई है| उनके विरोधी खेमे में भी हडकंप की स्थित बन गयी है| पार्टी सूत्रों ने तो यहाँ तक बताया कि उनका नामांकन निर्धारित समय के बाद चुनाव अधिकारियो ने प्रदेश के नेताओ के दबाब में निर्धारित समय के बाद किया| फ़िलहाल उनका पूर्व में जो कार्यकाल रहा उसने बीजेपी ने एक भी चुनाव नही जीता| देखे एक नजर ……….

तत्कालीन जिलाध्यक्ष गेंदालाल पाल के बाद वर्ष 1999 में सत्यपाल सिंह भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बने| वह 1999 से 2005 तक लगातार सत्यपाल सिंह बीजेपी के जिलाध्यक्ष रहे| जिसमे वर्ष 1999 में जिले में लोक सभा का चुनाव हुआ जिसमे जिले में संगठन की कमान इन्ही के हाथ में थी| तत्कालीन सपा सांसद मुन्नू बाबू ने बीजेपी प्रत्याशी प्रो0 रामबक्श वर्मा को चुनाव हरा दिया| वर्ष 2000 में नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव हुआ| जिसमे निर्दलीय प्रत्याशी विजय सिंह की पत्नी दमयंती सिंह चुनाव जीती और बीजेपी के बागिश अग्निहोत्री चुनाव हार गये|

वर्ष 2002 में जनपद में विधान सभा चुनाव हुआ| जिसमे प्रभा द्विवेदी सदर, कायमगंज से सुशील शाक्य, मोहम्दाबाद से सुरेश यादव व कमालगंज से अरविंद प्रताप सिंह चुनाव बीजेपी से चुनाव हारे थे| सदर से इसी दौरान वर्ष 2002 में विजय सिंह विधायक बने थे| वर्ष 2004 में पुन: सत्यपाल सिंह के कार्यकाल में लोक सभा के चुनाव हुये| इस बार सपा से वही तत्कालीन सांसद मुन्नू बाबू चुनाव लड़े और बीजेपी से मुकेश राजपूत को टिकट मिला| लेकिन इस बार फिर बीजेपी के हाथ निराशा लगी और मुकेश राजपूत सांसद का चुनाव हार गये| वर्ष 2007 में सत्यपाल सिंह खुद मोहम्दाबाद से विधान सभा का चुनाव लड़े और हार गये| फ़िलहाल सत्यपाल सिंह की पार्टी के प्रदेश नेतृत्व में मजबूत पकड़ है|

वर्तमान में फिर एक बार सत्यपाल सिंह के ऊपर बीजेपी भरोसा कर रही है | चर्चा का बाजार गर्म है कि सत्यपाल सिंह की जिलाध्यक्ष बनेगे| आने वाले 2017 का चुनाव भी वर्तमान में बनने वाला बीजेपी का जिलाध्यक्ष ही करायेगा| क्योंकि विधान सभा चुनाव में नेताओ के लिये मोदी के नाम का सहारा शायद काम नही आयेगा|

सत्यपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने पार्टी के बड़े नेताओ के निर्देश पर जिलाध्यक्ष पद के लिये नामांकन किया है| उनके पास प्रदेश में पद है उन्हें जिलाध्यक्ष बनने में कोई शौक नही| वह आने वाले विधान सभा में खुद दावेदार है| फिर भी पार्टी यदि निर्णय लेती है तो वह तैयार है|बीजेपी के जिला महामंत्री विमल कटियार ने बताया कि सत्यपाल सिंह पार्टी के बड़े नेता है| यदि उन्होंने अपना नामांकन किया है तो मैं अपना नामांकन वापस ले लूँगा|