विकास कार्यो में धांधली करने वाले ठेकेदार होंगे व्लैक लिस्ट, होगी वसूली

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

shivpal singh yadavफर्रुखाबाद: लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव का गुस्सा जनपद पंहुचकर फूटा| उन्होंने कहा अभी तक उनकी सरकार को भी विकास कार्य हुये है उसकी जाँच के आदेश दिये गये है|

सपा कार्यकर्ताओ और पार्टी नेताओ से बातचीत करने के बाद मंत्री हेलीपैड पर पंहुचे| जंहा उन्होंने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी सतेन्द्र कुमार व अपने अधिकारियो को निर्देश निर्देश दिये है कि जो भी विकास के काम हुये है उनकी जाँच की जाये| उन्होंने कहा की नलकूप, डूंडा, पीडब्लूडी आदि विभाग शामिल है| सभी की जाँच के निर्देश दिये गये है| यदि जाँच में काम घटिया पाया गया तो ठेकेदारों को व्लैक लिस्ट किया जायेगा इसके साथ ही साथ बसूली भी की जायेगी