31 दिसम्बर को होगा बीजेपी जिलाध्यक्ष पद के लिये नामांकन

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

bjp-in-maharashtra_20141019_102936_19_10_2014फर्रुखाबाद: बीते कई महीनों से भारतीय जनता पार्टी के नये जिलाध्यक्ष पद के लिये चल रही कसम-कस आने वाले 31 दिसम्बर को समाप्त हो जायेगी| 31 दिसम्बर को इस पद के लिये नामांकन किये जायेगे| अभी मंडल अध्यक्ष की भी घोषणा होना है|

वर्तमान ने भारतीय जनता पार्टी के पद के लिये एक दर्जन से अधिक दावेदार मैदान में दाव लगा रहे है| जनपद से लेकर प्रदेश नेतृत्व तक अपनी गोट फिट करने में लगे है| जिलाध्यक्ष पद के लिये संघ से सम्बन्ध रखने वाले जिला मिडिया प्रभारी दिलीप भारद्वाज, पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत, जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, उपाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, प्रभात अवस्थी, शैलेन्द्र राठौर, जिला महामंत्री विमल कटियार, प्रदीप सक्सेना, शमसाबाद चेयरमैंन विजय गुप्ता, डॉ० वीके गंगवार, पूर्व नगर अध्यक्ष डॉ० महिपाल सिंह, नगर महामंत्री धीरेन्द्र वर्मा सहित एक दर्जन से अधिक नेता दौड़ में है|

जिलाध्यक्ष पद के लिये नामांकन हेतु मंडल अध्यक्षो की महत्व पूर्ण भूमिका रहेगी| अभी तक दस मंडल अध्यक्षो का ही चुनाव हुआ है| लेकिन उनके परिणाम अभी घोषित नही हुये है| जबकि कुल 14 मंडलो में से चार मंडलो फतेहगढ़, छाबनी, जहानगंज व मोहम्दाबाद मंडल में बूथों का गठन ना हो पाने से अभी तक चुनाव नही हो पाया है| बीजेपी के जनपद सहायक चुनाव अधिकारी देवेश कुमार ने जेएनआई को बताया कि मंडल अध्यक्षो की घोषणा मंगलवार को होने वाली बैठक में कर दिया जायेगा| इसके साथ ही साथ 31 दिसम्बर को सभी जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों से नामाकंन कराया जायेगा| नामाकंन में मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रतिनिधि सहभगिता होगी| जो मंडल अध्यक्ष किसी भी दावेदार के साथ आकर नामांकन करायेगा वह अन्य किसी के नामाकंन में पुन: आकर हस्ताक्षर नही कर सकता|