मोहम्मदाबाद में भी चुनाव की रंजिश में चली जबाबी गोली

CRIME FARRUKHABAD NEWS PANCHAYAT ELECTION POLICE

GOLI 1फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) कोतवाली क्षेत्र के नगला नारायन में भी चुनावी जीत-हार में जमकर फायरिंग की गयी| जिसके बाद पुलिस मौके पर पंहुची| लेकिन कोई आरोपी हत्थे नही लगा| पुलिस जाँच में जुटी है|

ईशा देवी पत्नी विश्राम सिंह ने कोतवाली में दी गयी तहरीर में कहा है कि सुबह उनका पुत्र सुनील दूध लेने जा रहा था| उसी समय मौका देखकर पहले घेराबंदी कर फिर फायरिंग की गयी| जब तक पुलिस मौके पर पंहुची तब तक आरोपी भाग गये| जिसके बाद पुलिस मौके से लौट गयी| जिसके बाद दोपहर को दोबारा जबाबी फायरिंग हुई| जिसके बाद ईशा देवी की तरफ से ही गाँव के राजीव ने दूसरी तहरीर दी| दरोगा सुदीप मिश्रा के अनुसार जाँच चल रही है| तहरीर नही मिली है तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|